लाइव न्यूज़ :

Top News: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.95 करोड़ के पार, IPL में KKR को SRH और MI को KXIP देगी चुनौती, पढ़ें बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2020 06:40 IST

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी रनिंग मेट (उप राष्ट्रपति पद की दावेदार) भारतीय मूल की कमला हैरिस ने शनिवार को नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर हिंदुओं को बधाई दी और एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देजो बिडेन और कमला हैरिस ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएंIPL 2020, SRH vs KKR: केकेआर को चुनौती देगी हैदराबाद

यूपी: मुरादाबाद में मंदिर से मिली महंत की लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गलशहीद थाना क्षेत्र में शनिवार को मंदिर में एक महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। राष्ट्रीय योगी सेना का कहना है कि वे खनन के खिलाफ बोलते थे और उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

जो बिडेन और कमला हैरिस ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी रनिंग मेट (उप राष्ट्रपति पद की दावेदार) भारतीय मूल की कमला हैरिस ने शनिवार को नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर हिंदुओं को बधाई दी और एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की। बाइडेन ने शनिवार को ट्वीट किया,“हिंदू पर्व नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर मेरी और जिल की ओर से अमेरिका और दुनिया भर में त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। अच्छाई की एक बार फिर बुराई पर विजय हो और सभी को एक नई शुरुआत का मौका मिले।” बाइडेन (77) तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी हैं। ओबामा के प्रशासन में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडेन व्हाइट हाउस और अपने अधिकारिक आवास पर दिवाली समारोहों में काफी सक्रिय रहते थे। 

IPL 2020, MI vs KXIP: मजबूत मुंबई के सामने क्रिस गेल बनेंगे चुनौती

मुंबई इंडियन्स लगातार पांच मैचों में जीत से बेहद मजबूत नजर आ रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि क्रिस गेल की वापसी से उसके इस प्रतिद्वंद्वी में नया उत्साह जगा है।

मुंबई एक जीत से प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगा जबकि पंजाब एक और हार से दौड़ से बाहर हो सकता है। मुंबई अपनी दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की चुनौती से आसानी से पार पा रहा है। पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

IPL 2020, SRH vs KKR: केकेआर को चुनौती देगी हैदराबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी संभालने के बाद पहले मैच में ही करारी हार का सामना करने वाले इयोन मोर्गन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगे। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शुक्रवार को मैच से पहले कप्तानी अपने उप कप्तान मोर्गन को सौंप दी थी।  

 

टॅग्स :IPL 2020उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव