लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- रामलीला मैदान में लेंगे अरविंद केजरीवाल शपथ, कांग्रेस में फिर से जान फूंकनी होगी

By भाषा | Updated: February 12, 2020 18:48 IST

निर्भया की मां ने अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने में देरी किये जाने को लेकर यहां एक निचली अदालत परिसर के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल बदलाव की दहलीज पर हैं।भारत के सामने अब भी छद्म युद्ध और सीमा पार आतंकवाद जैसी अहम सुरक्षा चुनौतियां हैं।

भाषा की अलग-अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैं:-

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

निर्भया की मां ने अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने में देरी किये जाने को लेकर यहां एक निचली अदालत परिसर के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल बदलाव की दहलीज पर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के सामने अब भी छद्म युद्ध और सीमा पार आतंकवाद जैसी अहम सुरक्षा चुनौतियां हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जेल में बंद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना कोई जुल्म नहीं है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए “सर्जिकल कार्रवाई” का बुधवार को आह्वान किया।

शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला कायम रहा। वैश्विक बाजारों में लाभ के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 350 अंक चढ़ गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को बुधवार को आतंकवाद को वित्त पोषण के दो मामलों में 11 साल के कैद की सजा सुनायी है।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 37 गेंद में 66 रन भी भारत को जीत नहीं दिला सके और आस्ट्रेलिया ने उसे 11 रन से हराकर महिला टी20 त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम कर ली। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्टखेलप्रियंका गांधीदिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन