लाइव न्यूज़ :

Top News 24th July: संसद में RTI पर हंगामा, केन्द्र-सीबीआई और पांच राज्यों को नोटिस

By भाषा | Updated: July 24, 2019 18:47 IST

तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संसद में चर्चा के बिना विधेयकों को पारित कराने में लगी है। उन्होंने मांग की कि आरटीआई संशोधन विधेयक प्रवर समिति को भेजा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात एवं बुधवार को भारी बारिश हुई।सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के विषय पर ट्रंप से कोई बात नहीं की। लोकसभा ने बुधवार को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य

बुधवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है।

तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संसद में चर्चा के बिना विधेयकों को पारित कराने में लगी है। उन्होंने मांग की कि आरटीआई संशोधन विधेयक प्रवर समिति को भेजा जाना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने अवैध रेत खनन में शामिल लोगों के पट्टों के लाइसेंस रद्द करने और गैरकानूनी रेत खनन के मामलों की केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जांच के लिये दायर याचिका पर पर बुधवार को केन्द्र, सीबीआई और पांच राज्यों को नोटिस जारी किये।

करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात एवं बुधवार को भारी बारिश हुई जिसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसकी वजह से स्थानीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'पर्यटन संवर्धन योजना' का ऐलान किया।

कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्टीकरण की मांग को लेकर एकजुट विपक्ष ने लगातार दूसरे दिन लोकसभा में हंगामा और सदन से वाकआउट किया। हालांकि सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के विषय पर ट्रंप से कोई बात नहीं की।

लोकसभा ने बुधवार को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच और अभियोजन की प्रक्रिया में कई कठिनाइयों को दूर करना है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनके देश में पिछली सरकारों ने अमेरिका को सच नहीं बताया खासतौर से पिछले 15 वर्षों में। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 40 अलग-अलग आतंकवादी समूह सक्रिय थे।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से कथित तौर पर ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघनों’’ के लिए बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त को समन किया।

सीआईए के पूर्व निदेशक जनरल डेविड पेट्रायस ने कहा है कि पाकिस्तान को असली खतरा भारत से नहीं, बल्कि देश के अंदर के चरमपंथियों और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे आतंकी संगठनों से है।

वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक 2019 में भारत पांच पायदान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूचकांक में पिछले साल भारत का स्थान 57वां था।

आर्थिक नरमी को लेकर चिंताओं तथा विदेशों में मिले जुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 37,847.65 अंक पर बंद हुआ।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को अनुभवी अजिंक्य रहाणे और युवा शुभमान गिल को वेस्टइंडीज दौरे के लिये एकदिवसीय टीम में नहीं चुनने पर सवाल उठाये और चयनसमिति से अपनी नीतियों में निरंतरता बनाये रखने का आग्रह किया।

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और एच एस प्रणय ने क्रमश: महिला और पुरुष एकल स्पर्धाओं में बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज करते हुए जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बनायी। भाषा सेन उमा उमा

टॅग्स :संसद बजट सत्रडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो