लाइव न्यूज़ :

Top News 23 November: महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन आज पेश करेगा सरकार बनाने का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 07:58 IST

शिवसेना और राकांपा द्वारा मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल के लिए साझा करने की रिपोर्टों के बारे में मलिक ने कहा कि दलों के लिए यह मुद्दा अहम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार गठन के लिए शनिवार सुबह दावा पेश करेंगे। मलिक ने यह भी कहा कि तीन दल पांच साल सरकार चलाने को प्राथमिकता देंगे। वे सभी बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे और अंतिम फैसला करेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार गठन के लिए शनिवार सुबह दावा पेश करेंगे। मलिक ने यह भी कहा कि तीन दल पांच साल सरकार चलाने को प्राथमिकता देंगे। वे सभी बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे और अंतिम फैसला करेंगे। हम सरकार गठन के लिए सुबह दावा पेश करेंगे।’’ मलिक ने दोहराया कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को मिलेगा।

शिवसेना और राकांपा द्वारा मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल के लिए साझा करने की रिपोर्टों के बारे में मलिक ने कहा कि दलों के लिए यह मुद्दा अहम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ महत्वपूर्ण यह है कि सरकार पांच साल चले, लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाए... हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द सरकार बनाने की है।’’

तीनों दलों ने पश्चिमी राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार को तेज कर दी, जहां करीब एक महीने पहले चुनाव नतीजे घोषित किए गए थे।

शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर भाजपा से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट है। राज्य में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, और गठबंधन को बहुमत मिला था जिसमें भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें आई थीं।

राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं। राकांपा और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सीटें 154 होती हैं जो बहुमत के 145 की संख्या ज्यादा है। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। 

महाराष्ट्र में नयी सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करेंगे : पवार

महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के शीर्ष नेताओं के बीच हुई लंबी बैठक के बाद पवार ने कहा कि ठाकरे के नेतृत्व पर सहमति है। बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “इस बात पर सहमति है कि सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे के पास होगा।” उन्होंने कहा कि मध्य मुंबई के नेहरू केंद्र में हुई बैठक में सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिये व्यापक चर्चा हुई।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं