लाइव न्यूज़ :

शीर्ष सैन्य कमांडर ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बल दिया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:15 IST

Open in App

जम्मू, एक जनवरी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों से पूर्व सैनिकों तथा नागरिकों को जागरूक रखने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की आवश्यकता पर शुक्रवार को बल दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना की अग्रिम पश्चिमी कमान ने अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल, फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट चालू किया।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने इन तीनों मंचों पर उद्घाटन स्वरूप ट्वीट और संदेश लिखे।

सोशल मीडिया की ताकत और खासकर युवकों तक इसकी पहुंच को स्वीकार करते हुए सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और राष्ट्र निर्माण में पश्चिमी कमान के योगदान से पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों को अवगत रखने के लिए इन मंचों के इस्तेमाल की जरूरत पर बल दिया।

इस मौके पर पश्चिमी कमान के कमांडर ने सभी सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और असैन्यकर्मियों एवं उनके परिवारों को नये साल की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर