लाइव न्यूज़ :

शीर्ष माओवादी की पत्नी ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 सितंबर तेलंगाना में एक शीर्ष माओवादी नेता की पत्नी व माओवादी जाजेरी समक्का ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समक्का के पति हरिभूषण की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दिल का दौरा पडने से जून में मौत हो गई थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि जाजेरी समक्का उर्फ शारदा 1994 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हो गई थी और संभागीय समिति के सदस्य स्तर तक पहुंची। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के अलावा माओवादी विचारधारा में अब उसका विश्वास नहीं रहा, जिसकी वजह से आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि माओवादी आंदोलन के बीच पैदा हुई और पली-बढ़ी समक्का 25 वर्षों तक भूमिगत तरीके से काम करती रहीं। अब वह यह समझ चुकी हैं कि आज के परिदृश्य में इस विचारधारा की प्रासंगिकता नहीं है और आंदोलन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपने कैडर को हथियार डालने और मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह