झारखंड में शीर्ष माओवादी के अंगरक्षक ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: December 27, 2021 01:17 IST2021-12-27T01:17:24+5:302021-12-27T01:17:24+5:30

Top Maoist's bodyguard surrenders in Jharkhand | झारखंड में शीर्ष माओवादी के अंगरक्षक ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड में शीर्ष माओवादी के अंगरक्षक ने किया आत्मसमर्पण

सरायकेला (झारखंड), 26 दिसंबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों के सरगना के एक अंगरक्षक ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश माझी उर्फ अनल दा के अंगरक्षक प्रकाश गोपे (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न से तंग आ गया था और उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपे कई मामलों में वांछित था। वह 2019 में संगठन में शामिल हुआ था और माझी द्वारा अंजाम दी गईं कई घटनाओं में संलिप्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Top Maoist's bodyguard surrenders in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे