लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेताओं को अंधाधुंध तरीके से शामिल करके आला नेताओं ने गलती की : हाजरा

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:17 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम हाजरा ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस नेताओं को अंधाधुंध तरीके से शामिल करके पार्टी के आला नेताओं ने गलती की।

हाजरा ने बोलपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा में शामिल किये गये अनेक नेता उसके प्रति निष्ठावान नहीं हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘निष्ठावान, पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को दरकिनार महसूस किया। विधानसभा चुनाव से पहले धुआंधार प्रचार के दौरान उनसे कोई मशविरा नहीं किया गया। पद के लिए भाजपा में आने वाले नये नेताओं को अनावश्यक महत्व दिया गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अंधाधुंध तरीके से तृणमूल कांग्रेस नेताओं को शामिल करके गलती की।’’

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हाजरा ने कहा, ‘‘कई अदाकार भाजपा में शामिल हुए, जिन्हें पार्टी की विचारधारा की कोई जानकारी नहीं थी। सालभर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं से सलाह लिये बिना उन्हें चुनावों में उतारा गया।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी पराजय के कारणों का आकलन कर रही है लेकिन किसी पार्टी नेता को प्रेस में अपने विचार नहीं रखने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अनुपम ने कुछ बिंदु उठाये हैं और हम भी कारणों का पता लगा रहे हैं, लेकिन अगर वह तृणमूल कांग्रेस नेताओं को शामिल करने के मुद्दे को उठाते हैं तो वह खुद तृणमूल कांग्रेस से ही आये हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में हार के बाद आंतरिक असंतोष का सामना कर रही है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया, ‘‘आने वाले दिन में यह और बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos