लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा त्राल में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर शम सोफी ढेर, 36 घंटों में 9 मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 13, 2021 16:40 IST

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर शम सोफी मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबल तूफान की भांति आतंकियों पर टूट पड़े हैं। आज भी उन्होंनें जैश-ए-मुहम्मद के शीर्ष कमांडर शम सोफी को मार गिराया है। इसके साथ ही पिछले 36 घंटों में मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा 9 पहुंच गया है।

इस माह मारे गए 12 आतंकियों में से 9 को सिर्फ 36 घंटों में ही मार गिराया गया है। इस बीच राजौरी और पुंछ में सेना और पुलिस का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है।अधिकारियों ने बताया कि अवंतीपोरा त्राल के तिलवानी मोहल्ला में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शमीम उर्फ शम सोफी के रूप में हुई है। यह सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता है। अभी यहां मुठभेड़ जारी है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलोें और आतंकवादियों के बीच यह छठी मुठभेड़ है। यही नहीं सुरक्षाबलों ने इस दौरान अभी तक 9 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

फिलहाल एक आतंकवादी को मार गिराने के बाद भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहीं मुठभेड़ से पहले ही आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों ले जाया गया था। कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी दी है कि मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर शाम सोफी है।

दूसरी ओर राजौरी और पुंछ में सेना और पुलिस का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है।  ये वही आतंकी है जिनके खिलाफ कार्रवाई में रविवार देर रात सेना के एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गये थे। सेना के सूत्रों के मुताबिक चार से पांच आतंकियों का ग्रुप ऊंची पहाड़ी और जंगल का फायदा उठाकर लगातार अपने ठिकाने बदल रहे है।

मंगलवार को सेना के साथ आतंकियों की गोलाबारी भी हुई पर अभी तक सफलता नही मिल पाई है। सेना और पुलिस के सैंकड़ो जवान पुंछ के डेरा की गली से लेकर थन्नामण्डी तक  इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वैसे बताया जा रहा है कि पुंछ और राजौरी जिले के बार्डर पर स्थित पंगेई के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी पिछले दो-तीन माह से है।

यह खुलासा पुलिस की राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने भी पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान किया है। पांच सैन्य जवानों की शहादत और चल रहे आप्रेशन पर डीआईजी ने कहा कि जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी दो-तीन माह से है। इनकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान सर्च पार्टी पर हमला हुआ है।

डीआईजी ने कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन पूरा आप्रेशन एक रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। आतंकियों को स्थानीय स्तर पर कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्हें एक क्षेत्र में घेर लिया गया है। पहले चलाए गए आप्रेशन में भी समय जरूर लगा है, लेकिन आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षा बलों ने सफलता पाई है। इस बार भी दहशतगर्दों का सफाया कर दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया