लाइव न्यूज़ :

J&K: हिजबुल-मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार, घाटी में आतंक फैलाने का दिया गया था टारगेट

By भाषा | Updated: September 10, 2018 20:07 IST

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजिंदर गुप्ता ने  बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक हिजबुल सदस्य किश्तवाड़ शहर में था।

Open in App

जम्मू, 10 सितंबरः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिजबुल-मुजाहिदीन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि उसे चिनाब घाटी में फिर से आतंकवाद को जीवित करने का जिम्मा सौंपा गया था। हिजबुल कार्यकर्ता की पहचान अयाज अहमद वानी के रूप में हुई है। उसके भाइयों रियाज अहमद वानी और नियाज अहमद वानी की क्रमश: 1993 और 2003 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में मौत हो चुकी है। दोनों आतंकवादी थे।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजिंदर गुप्ता ने  बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक हिजबुल सदस्य किश्तवाड़ शहर में था। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे और रविवार को अयाज को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उसे तुरंत एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। गुप्ता ने कहा कि डोडा-किश्तवाड़ जिलों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के आतंकवादी समूह की योजनाओं के बारे में और पूछताछ के लिए अयाज को संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) भेजा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि वह अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के डोडा जिलाध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अयाज डोडा और किश्तवाड़ जिलों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों और अन्य लोगों के संपर्क में था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया