लाइव न्यूज़ :

शीर्ष फ्रांसीसी अधिकारी ने जयशंकर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली,21 दिसंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को फ्रांस के यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्री के महासचिव फ्रांकवा देलात्रे के साथ वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

देलात्रे 20 से 22 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के भारत दौरे से पहले यह यात्रा हो रही है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रांसीसी महासचिव फ्रांकवा देलात्रे की अगवानी कर खुश हूं। हमारे द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत और वैश्विक घटनाक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई।’’

इससे पहले, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने देलात्रे के साथ विस्तृत वार्ता कर रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवथा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए संभावना तलाशी।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंध का जायजा लिया और रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था, नीली (समुद्री) अर्थव्यवस्था, शिक्षा एवं दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क, ऊर्जा, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए संभावना पर चर्चा की।’’

श्रृंगला और देलात्रे ने अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति सहित परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वार्ता में भारत और फ्रांस के राजदूत भी शरीक हुए। बैठक में दोनों पक्षों ने बहुध्रुवीय विश्व के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमान किया गया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार कोविड-19 महामारी के बावजूद 8.85 अरब डॉलर पहुंच गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता पर बातचीत फिर से शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। ’’

देलात्रे 21-22 दिसंबर को मुंबई की यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है