लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: PM मोदी कल सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से देश में 35 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2020 18:40 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 796 नये मामले सामने आये हैं और इस अवधि में 35 मरीजों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगेपिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 35 की मौत

नयी दिल्ली: भाषा की अलग अलग फाइलों से सोमवार की शाम छह बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैंः-

-लॉकडाउन मोदी संबोधन प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

- वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नये 796 मामले सामने आये, 35 की मौत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय नयी दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 796 नये मामले सामने आये हैं और इस अवधि में 35 मरीजों की मौत हो गयी।

- दिल्ली लीड भूकंप दिल्ली और आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया भूकंप का मामूली झटका नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भूकंप का मामूली झटका महसूस किया गया। इस क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप का झटका आया है।

-न्यायालय मप्र न्यायालय ने मप्र की कमलनाथ सरकार को शक्ति परीक्षण का निर्देश देने के राज्यपाल का आदेश सही ठहराया नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को विधान सभा में बहुमत साबित करने का निर्देश देने के राज्यपाल लालजी टण्डन के फैसले को सोमवार को सही ठहराया।

- तमिलनाडु लॉकडाउन विस्तार पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया चेन्नई: मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को तमिलनाडु में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि यह कदम चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर उठाया गया है।

- महाराष्ट्र वायरस मामले महाराष्ट्र में कोविड-19 के 82 नये मामले आये सामने, अब राज्य में कुल मामले हुए 2,064 मुम्बई: महाराष्ट्र में सोमवार को कम से कम और 82 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी के मामले बढ़कर 2,064 हो गये।

- शेयर बंद कोरोना वायरस का बढ़ता प्रभाव, सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,000 अंक से नीचे मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की आशंका में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 470 अंक लुढ़क गया। मुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार पर असर पड़ा।

-वायरस- एडीबी एडीबी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये वित्तीय सहायता तीन गुना बढ़ाकर कर 20 अरब डॉलर की नयी दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सदस्य देशों के लिये वित्तीय पैकेज को तीन गुना बढ़ाकर 20 अरब डॉलर कर दिया है।

-वायरस अमेरिका न्यूयॉर्क मामले कोरोना वायरस: न्यूयॉर्क शहर में चीन, ब्रिटेन से अधिक हुए संक्रमण के मामले न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोविड-19 वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं और यह संख्या चीन और ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या से भी ज्यादा है।

-पाकिस्तान समन पाक ने ‘अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन ’पर भारतीय राजनयिक को समन किया इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय मिशन के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर विरोध दर्ज कराया।

-खेल वायरस मंत्रालय खेल मंत्री ने साइ मुख्यालय का दौरा किया, कुछ कर्मचारी कार्यालय पहुंचे नयी दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मुख्यालय का दौरा किया जहां वरिष्ठ अधिकारी और अन्य आवश्यक कर्मचारी काम पर लौटे।

-खेल मुक्केबाजी एशिया भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत नयी दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने खुलासा किया है कि भारत नवंबर-दिसंबर में महिला और पुरुष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। बीएफआई ने साथ ही भरोसा जताया कि तब तक कोविड-19 महामारी पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान