लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: जोधपुर के दो अस्पतालों में 100 से अधिक नवजातों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 20:03 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए कोई जवाबी कार्रवाई की, तो उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया जाएगा। साथ ही, अमेरिका ने इस खाड़ी देश में 52 संभावित लक्ष्यों की पहचान भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाबी कार्रवाई करने पर ईरान में 52 लक्ष्यों पर अमेरिका हमले को तैयारभारत ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के सदस्य की लक्षित हत्या की निंदा की

रविवार शाम छह बजे तक भाषा की अलग-अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

-ट्रम्प ईरान दूसरीलीड चेतावनी तेहरान के जवाबी कार्रवाई करने पर ईरान में 52 लक्ष्यों पर अमेरिका हमले को तैयार : ट्रंप वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए कोई जवाबी कार्रवाई की, तो उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया जाएगा। साथ ही, अमेरिका ने इस खाड़ी देश में 52 संभावित लक्ष्यों की पहचान भी की है।

-एमईए पाक भारत ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के सदस्य की लक्षित हत्या की निंदा की नयी दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के एक सदस्य की ‘लक्षित हत्या’ किए जाने की रविवार को कड़ी निंदा की।

-पाक इमरान ननकाना इमरान खान ने ननकाना साहिब घटना की निंदा की, कहा मेरी सोच के खिलाफ इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि यह उनकी ‘सोच’ के खिलाफ है और उनकी सरकार का इस मामले में रुख कतई बर्दाश्त नहीं करने वाला है।

-राजस्थान बच्चे जोधपुर जोधपुर के दो अस्पतालों में 100 से अधिक नवजातों की मौत : रिपोर्ट जोधपुर: राजस्थान के कोटा के अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर जारी घमासान के बीच एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के दो अस्पतालों में 100 से अधिक नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

- महाराष्ट्र विभाग लीड आवंटन महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन: अजित पवार को वित्त, अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय मुंबई: महाराष्ट्र में विभागों के आवंटन के तहत उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता अजित पवार को वित्त एवं योजना विभाग दिया गया है जबकि राकांपा के ही अनिल देशमुख राज्य के नए गृह मंत्री बनाये गये हैं ।

-दिल्ली लीड शाह केजरीवाल लोगों को गुमराह करने और विज्ञापन पर सार्वजनिक धन खर्च कर रहे हैं : शाह नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक धन को विज्ञापन एवं लोगों को गुमराह करने में खर्च करने का आरोप लगाते हुए रविवार को पूछा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछले पांच वर्षो में कितने काम पूरे किये हैं ।

- स्विसबैंक न्यास स्विस बैंक खातों से जुड़ी कालाधन जांच के दायरे में आये सुरक्षित पनाहगाह स्थित कई न्यास नयी दिल्ली/बर्न: भारत और स्विट्जरलैंड के कर अधिकारियों ने ऐसे न्यासों की पहचान की है जो कर चोरी के सुरक्षित पनाहगाह वाले देशों में स्थित निकायों का जाल बुनकर स्विस बैंकों में अवैध धन छिपाकर रखते हैं।

- सिन्हा --सहारा सेबी के पूर्व चेयरमैन ने सहारा समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का श्रेय मुखर्जी, चिदंबरम, जेटली को दिया नयी दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व चेयरमैन यू.के.सिन्हा ने पूर्व वित्त मंत्रियों प्रणव मुखर्जी, पी. चिदंबरम और दिवंगत अरुण जेटली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थी तत्वों के बार बार प्रयासों के बावजूद तीनों पूर्व वित्त मंत्रियों ने सहारा समूह के खिलाफ सेबी की कठोर कार्रवाई में किसी तरह का दखल नहीं दिया और नियामक को अपने तरीके से काम करने दिया।

- सुशील एनपीआर बिहार में एनपीआर अद्यतन करने की प्रक्रिया 15 से 28 मई तक होगी: सुशील कुमार मोदी पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन करने की प्रक्रिया राज्य में इस वर्ष 15 से 28 मई तक चलायी जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल और केरल सरकारों ने अपने अपने राज्यों में इस कवायद पर रोक लगाने का निर्णय किया है। 

टॅग्स :राजस्थानडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा