लाइव न्यूज़ :

TOP शाम न्यूजः ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई’, बयान पर बवाल तेज, अयोध्या में धारा 144

By भाषा | Updated: October 14, 2019 18:59 IST

भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को सोमवार को संयुक्त रूप से 2019 के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम पक्षकारों ने आरोप लगाया कि इस मामले में हिन्दू पक्ष से नहीं बल्कि सिर्फ हमसे ही सवाल किये जा रहे हैं। सरकार को निर्देश दिया कि उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर अहमद फारूकी को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाये।

सोमवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :

भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को सोमवार को संयुक्त रूप से 2019 के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई।’’

उच्चतम न्यायालय में सोमवार को राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों ने आरोप लगाया कि इस मामले में हिन्दू पक्ष से नहीं बल्कि सिर्फ हमसे ही सवाल किये जा रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर अहमद फारूकी को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाये।

अयोध्या में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को हरियाणा में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करना था लेकिन पार्टी के एक नेता के मुताबिक वह अस्वस्थ हैं और सभाओं में शामिल नहीं हो सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत अब अनुच्छेद 370 जैसे बड़े निर्णय कर रहा है जिसके बारे में पहले सोचा तक नहीं जा सकता था। उन्होंने सोमवार को कहा कि लोगों से मिले व्यापक जनादेश के कारण उन्हें ऐसा कदम उठाने की शक्ति मिलती है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वह सार्वजनिक तौर पर बताए कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो क्या अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल कर देंगे।

ईरान और उत्तर कोरिया के साथ एफएटीएफ की काली सूची में नाम आने के जोखिम का सामना कर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आतंकवाद के वित्तपोषण और धनशोधन पर लगाम लगाने के लिए इस्लामाबाद के कदमों पर अपना पक्ष रखेगा।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विमान ईंधन और प्राकृतिक गैस को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की अपील की है। क्षेत्र को विभिन्न प्रकार के करों से राहत देने तथा व्यापार माहौल में सुधार के इरादे से उन्होंने यह बात कही।

ईंधन और कुछ खाद्य सामग्रियों की कीमतें कम होने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति सितंबर महीने में गिरकर तीन साल से अधिक के निचले स्तर 0.33 प्रतिशत पर पहुंच गई। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद 254 रन की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली सोमवार को जारी आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के सिर्फ एक अंक पीछे है।

अनुभवी एकता बिष्ट की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने कम स्कोर वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को छह रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। भा

टॅग्स :अयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशअयोध्याविराट कोहलीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया