लाइव न्यूज़ :

भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:49 IST

Open in App

दिल्ली, 20 अप्रैल प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक शीर्ष नेता ने ‘‘माओवादियों की पुरानी पड़ चुकी विचारधारा’’ से मोहभंग होने के कारण मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 20 लाख रुपये का ईनाम था। यह जानकारी आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी जी सावंग ने दी।

डीजीपी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुत्तनगारी जलंदर रेड्डी तेलंगाना के सिद्दीपेट का रहने वाला था और उसके कई नाम थे जैसे मारन्ना, कृष्णा, करूणा और शरद।

वह आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोन कमिटी का सदस्य था और डिविजन सचिव भी था।

उसने 29 जून 2008 को माओवादियों की टीम का बालीमेला हमले में नेतृत्व किया था जिसमें आंध्रप्रदेश पुलिस के ग्रेहाउंड के 38 कमांडो मारे गए थे।

डीजीपी ने कहा, ‘‘मलकानगिरी (ओडिशा) जिले के जिलाधिकारी विनील कृष्णा का फरवरी 2011 में अपहरण करने में भी उसकी भूमिका थी।’’

डीजीपी ने दावा किया कि कृष्णा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया क्योंकि उसका ‘‘माओवादियों की पुरानी विचारधारा, स्थानीय लोगों का समर्थन नहीं मिलने और स्थानीय आदिवासियों के माओवाद में शामिल नहीं होने से मोह भंग हो गया था।’’

सरकार की नीति के मुताबिक कृष्णा को 20 लाख रुपये की राशि के अलावा घर बनाने के लिए जमीन भी दी जाएगी।

31 अन्य माओवादियों ने भी समर्पण किया।

सावंग ने माओवादियों से अपील की कि वे मुख्यधारा में शामिल हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह