लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस आज रामलीला मैदान में आयोजित करेगी भारत बचाओ रैली, पार्टी का दावा- 50 हजार शामिल होंगे लोग

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:55 IST

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की 'भारत बचाओ' रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे।

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की 'भारत बचाओ' रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार की "जन-विरोधी और दोषपूर्ण" नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को यहां होने वाली 'भारत बचाओ रैली' में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी।

चोपड़ा ने दावा किया था कि प्रदर्शन में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा था कि रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश के अन्य हिस्सों के लोग शामिल होंगे। चोपड़ा 

टॅग्स :कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं