लाइव न्यूज़ :

संसद के मॉनसून सत्र के लिए रणनीति पर भाजपा के शीर्ष नेताओं, मंत्रियों ने चर्चा की :सूत्र

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा केंद्रीय मंत्रियों ने संसद के आगामी मॉनसून सत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा करने और विपक्ष का मुकाबला करने को लेकर पार्टी की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को एक बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई, जो एक घंटे से अधिक समय तक चली।

संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने का कार्यक्रम है और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद यह पहला सत्र होगा। दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा भयावह थी। विपक्ष द्वारा यह मुद्दा उठाकर सरकार को घेरे जाने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और मुख्तार अब्बास नकवी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन सहित अन्य मंत्री बैठक में उपस्थित थे। उनके अलावा, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी बैठक में शरीक हुए।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं ने आगामी सत्र के लिए संसद में पार्टी की रणनीति पर और पूरक अनुदान मांगों और महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित होना सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की शिकस्त के बाद विपक्ष के हौसले बुलंद हैं और वह कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जुड़े मुद्दे उठाने की योजना बना रहा है। वहीं, भगवा पार्टी अपनी रणनीति को और सुदृढ़ करना चाहती है ताकि वह विपक्ष का कारगर तरीके से मुकाबला कर सके।

लोकसभा में करीब 17 विधेयक पेश किये जाने के लिए सूचीबद्ध हैं जिनमें पांच विधेयक विचारार्थ और पारित करने के लिए हैं। वहीं राज्य सभा में समान संख्या में विधेयक पेश किये जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos