लाइव न्यूज़ :

सेना के शीर्ष कमांडरों ने भारत की सुरक्षा चुनौतियों, एलएसी के पास स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों ने चार दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को पूर्वी लद्दाख एवं वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास संवेदनशील स्थानों की स्थिति सहित देश की सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की। यह जानकारी स्थिति से अवगत लोगों ने दी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्या की घटनाओं को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा परिदृश्य पर भी कमांडरों ने चर्चा की।

सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में यह सम्मेलन हो रहा है।

सम्मेलन से अवगत लोगों ने बताया कि शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में भारत की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की जहां भारत और चीन की सेना के बीच पिछले 17 महीने से गतिरोध चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने संघर्ष के कई स्थानों पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कमांडरों को संबोधित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कमांडरों ने मानव संसाधन और फौज में सुधार के उपायों पर चर्चा की।

सम्मेलन सैद्धांतिक स्तर पर विचार-विमर्श का मंच है जहां से भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतियां बनाने में मदद मिलती हैं।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी भी भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करने वाले हैं ताकि तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के रास्ते को बढ़ावा दिया जाए।

मामले से अवगत लोगों ने बताया कि सेना के कमांडर अलग-अलग आंतरिक समितियों द्वारा सुझाए गए विभिन्न उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

मामले से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘कमांडर पूर्वी लद्दाख के साथ ही एलएसी के अन्य सेक्टर में संपूर्ण सैन्य तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र