लाइव न्यूज़ :

सेना के शीर्ष कमांडरों ने भारत की समग्र सुरक्षा चुनौतियों, एलएसी पर स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून सेना के शीर्ष कमांडरों ने बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन पूर्वी लद्दाख के अलावा चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों सहित भारत की समग्र सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कमांडरों ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के अलावा जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जारी संघर्षविराम पर भी विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे और सेना के शीर्ष कमांडरों को पूर्वी लद्दाख में भारत की तैयारियों के बारे में बताया गया जहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक साल से अधिक समय से गतिरोध कायम है।

भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर सैन्य गतिरोध था। हालांकि, दोनों पक्षों ने सैन्य और राजनयिक वार्ता की एक श्रृंखला के बाद गत फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी तट से सैनिकों और हथियारों की वापसी पूरी की। दोनों पक्ष इस प्रक्रिया को शेष टकराव वाले बिंदुओं तक बढ़ाने के लिए बातचीत में लगे हुए हैं।

दिल्ली में हो रहे इस सम्मेलन में विचार-विमर्श के बारे में सूत्रों ने कहा, ‘‘सम्मेलन में भारत की सुरक्षा तैयारियों से संबंधित सभी मामलों पर चर्चा की गई।’’

सूत्रों ने कहा कि भारत की युद्ध क्षमता को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श शुक्रवार को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल