लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद पर SC में बहस जारी, उन्नाव गैंगरेप मामले में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर का होगा नार्को टेस्ट, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: August 13, 2019 15:26 IST

Open in App

मंगलवार (13 अगस्त) को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-- उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची से बाहर रह गए लोगों के नाम 31 अगस्त को केवल ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएं।- अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर पांचवें दिन की सुनवाई के दौरान मंगलवार को इस मुद्दे पर बहस शुरू हुयी कि क्या इस विवादित स्थल पर पहले कोई मंदिर था।- उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज 20 मामलों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग को मंगलवार को खारिज कर दिया।- घर आकर मिलने का वादा निभाने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को, हाल में सामूहिक हत्याकांड के गवाह बने सोनभद्र पहुंचीं।- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट कर चुके हैं कि कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव अब विचाराधीन नहीं है। एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने सोमवार को यह बात कही।- संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का कहना है कि वे 17 देशों में उत्तर कोरिया के कम से कम 35 साइबर हमलों के मामलों की जांच कर रहे हैं।

खेल की बड़ी खबरें 

- सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चार मैचों में विफल रहने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे जबकि भारत बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में एक और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा।- भारत की बहिष्कार की धमकी के बावजूद राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के प्रमुख लुई मार्टिन ने कहा कि निशानेबाजी 2022 बर्मिंघम खेलों का हिस्सा नहीं होगी।

कारोबार की बड़ी खबरें 

- शुरुआती कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर खुला। इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरना है।- रिलायंस जियो ने 2020 के मध्य से नयी फिल्मों के आने के दिन ही अपने जियो फाइबर नेटवर्क पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इससे सिनेमाघर बाजार में उथल-पुथल हो सकती है। हालांकि देश में मल्टीप्लेक्स परिचालन करने वाली पीवीआर और आईनॉक्स जैसी कंपनियों ने आने वाले वर्षों में भी सिनेमाघर कारोबार की वृद्धि में विश्वास जताया है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?