लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: महाराष्ट्र, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, SC ने मुस्लिम पक्षकारों को दी राम जन्मभूमि-बाबरी में अपने लिखित नोट दाखिल करने की अनुमति

By भाषा | Updated: October 21, 2019 15:43 IST

पाकिस्तान सेना आतंकवादी शिविर इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना ने अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम तीन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने के भारतीय सेना के दावे को ‘‘झूठा’’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भारत अपने दावों को ‘‘सही साबित’’ करने के लिए किसी भी विदेशी राजनयिक या मीडिया को घटनास्थल पर ला सकता है।

Open in App

भाषा की अलग-अलग फाइलों से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

-महाराष्ट्र, हरियाणा सहित 20 राज्यों में विधानसभा चुनाव, उपचुनाव तथा दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है और सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखी गईं।

-पाकिस्तान सेना आतंकवादी शिविर इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना ने अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम तीन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने के भारतीय सेना के दावे को ‘‘झूठा’’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भारत अपने दावों को ‘‘सही साबित’’ करने के लिए किसी भी विदेशी राजनयिक या मीडिया को घटनास्थल पर ला सकता है।

- महाराष्ट्र बस दुर्घटना पुणे : महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर सोमवार को तड़के एक बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

न्यायालय लीड अयोध्या नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड सहित मुस्लिम पक्षकारों को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में अपने लिखित नोट दाखिल करने की अनुमति दे दी। मुस्लिम पक्षकारों ने इसमें कहा है कि शीर्ष अदालत का निर्णय देश की भावी राज्य व्यवस्था पर असर डालेगा।

- न्यायालय बघेल नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने उस कथित सेक्स सीडी मामले में जारी आपराधिक सुनवाई पर रोक लगा दी है जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल एक आरोपी हैं।

- निवेश डीपीआईआईटी नयी दिल्ली : उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) निवेशकों को बनाए रखने और देश के भीतर उन्हें कार्यालय इत्यादि स्थापित करने में मदद के लिए एक प्रणाली बना रहा है। डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने सोमवार को यह बात कही।

- खेल बैडमिंटन भारत संभावना पेरिस : विश्व चैंपियन पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 7,50,000 डालर इनामी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में जब अपने अभियान की शुरुआत करेंगी तो उनकी नजरें फार्म हासिल करने पर टिकी होंगी।

-खेल भारत पारी रांची : भारत ने तीसरे और अंतिम क्रिेकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रन पर समेट कर फालोआन के लिए मजबूर किया। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन