लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: कोरोना वायरस ने नोएडा में दी दस्तक, सीएए को लेकर उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका

By भाषा | Updated: March 3, 2020 14:34 IST

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर की है और जिनेवा में भारत के स्थायी दूतावास को इसकी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

मंगलवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

-एमईए ओएचसीएचआर सीएए न्यायालय संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने सीएए को लेकर उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर की है और जिनेवा में भारत के स्थायी दूतावास को इसकी जानकारी दी है।

- ईरान लीड भारत दिल्ली हिंसा : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया नयी दिल्ली : भारत ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया और दिल्ली हिंसा के बारे में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया।

-कोरोना वायरस एनसीआर स्कूल कोरोना वायरस: नोएडा के एक स्कूल में परीक्षा टली नोएडा/नयी दिल्ली : चीन में महामारी का रूप धारण कर चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने अब नोएडा में भी दस्तक दे दी है।

- हिंसा गोलीबारी गिरफ्तार दिल्ली हिंसा: पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाला व्यक्ति गिरफ्तार नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

-लीड स्थगित लोस दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चले नयी दिल्ली : लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने तथा सरकार से जवाब की मांग कर रहे कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका और सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

-कोरोना वायरस चीन कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,943 तक पहुंची, दुनियाभर में बढ़ रहे मामले बीजिंग : चीन में कोरोना वायरस के कारण 31 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 2,943 तक पहुंच गई। संक्रमण के 125 पुष्ट मामले सामने आए हैं, जो देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद से सबसे कम हैं।

-अमेरिका लीड वायरस मृतक अमेरिका में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौत, 91 मामलों की पुष्टि वाशिंगटन : अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर छह हो गई है जबकि देशभर में 90 से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

-शेयर खुला सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी ने पार किया 11,300 का स्तर मुंबई : दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की बढ़त देखने को मिली। दुनियाभर के नीति निर्माताओं ने भरोसा दिलाया है कि वे कोरोना वायरस के प्रकोप से आई आर्थिक गिरावट को कम करने के उपाय करेंगे। इससे बाजार की धारणा मजबूत हुई।

-लार्सन ठेका एलएंडटी को भारत, विदेश में महत्वपूर्ण ठेके मिले दिल्ली : बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के विद्युत पारेषण और वितरण कारोबार को भारत और विदेश में कई महत्वपूर्ण ठेके मिले हैं।

-खेल रणजी सेमीफाइनल बंगाल कर्नाटक को हराकर बंगाल 13 साल बाद रणजी ट्राफी फाइनल में कोलकाता : तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे बंगाल ने रणजी ट्राफी सेमीफाइनल के चौथे दिन मंगलवार को यहां कर्नाटक को 174 रन से हराकर 13 साल में पहली बार रणजी ट्राफी फाइनल में जगह बनाई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल