लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: ईरान समर्थक काफिले पर अमेरिका ने फिर किया हवाई हमला, मुजफ्फरनगर पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: January 4, 2020 14:58 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि जहां भी अन्याय होगा वहां कांग्रेस खड़ी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलीं प्रियंकाराहुल गांधी ने ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की

शनिवार को दोपहर दो बजे तक भाषा से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

- इराक अमेरिका दूसरी लीड हमला इराक में ईरान समर्थक काफिले पर अमेरिका ने फिर किया हवाई हमला बगदाद: अमेरिका और ईरान के बीच छद्म युद्ध शुरू होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत के एक दिन बाद अमेरिका ने इराक में ईरान समर्थक लड़ाकों पर शनिवार तड़के फिर हवाई हमला किया।

- प्रियंका लीड मुजफ्फरनगर पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलीं प्रियंका, बोलीं- जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे। नयी दिल्ली/मुजफ्फरनगर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि जहां भी अन्याय होगा वहां कांग्रेस खड़ी होगी।

- ननकाना साहिब राहुल राहुल गांधी ने ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर भीड़ के कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि परस्पर सम्मान और प्रेम की बदौलत ही धर्मान्धता के जहर को खत्म किया जा सकता है।

-कश्मीर लीड हमला श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, किशोर घायल श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया।

-इराक हशद अमेरिका लीड हमला सुलेमानी के अंतिम संस्कार से पहले इराक में ईरान समर्थक काफिले पर अमेरिका ने किया हवाई हमला बगदाद: अमेरिका और ईरान के बीच छद्म युद्ध शुरू होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत के एक दिन बाद शनिवार तड़के अमेरिका ने एक ताजा हवाई हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य बल के सदस्यों को निशाना बनाया।

-अमेरिका श्रृंगला पोम्पिओ श्रृंगला ने रवानगी से पहले पोम्पिओ से मुलाकात की, दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की।

- खेल भारत संभावना बुमराह की वापसी से दिलचस्प होगा भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला गुवाहाटी: नये साल में भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सभी की निगाहें वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर लगी होंगी।

-बौद्धिक संपदा- अर्थव्यवस्था ‘भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये बौद्धिक संपदा पर ध्यान देने की जरूरत’ नयी दिल्ली: भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, अधिक रोजगार पैदा करने और वृद्धि के बेहतर अवसर के लिये बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के क्षेत्र में मजबूत पारिस्थितिकी तैयार करने की जरूरत है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड का ऐसा मानना है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीअमेरिकाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां