लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: नासा को मिला विक्रम लैंडर का मलबा, अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकारों ने राजीव धवन को हटाया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 14:57 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत को निवेश का और अधिक आकर्षक स्थान बनाने के लिए नीतियों-कार्यक्रमों में आगे और भी सुधार करने को तैयार है।

Open in App

गाजियाबाद की कृष्णा सोसायटी में एक सनसनीखेज मामले में एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी को जहर का इंजेक्शन देने के बाद आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके साथ एक अन्य महिला ने भी इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि नौसेना की दीर्घकालीन योजना है कि उसके पास तीन विमानवाहक पोत हों। साथ ही कहा कि स्वदेश में विकसित पहला विमानवाहक पोत 2022 तक पूरी तरह परिचालन में आ जाएगा।निर्वाचन आयोग को अधिक स्वायत्ता देने के मुद्दे पर चार सप्ताह बाद सुनवाईः उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति तीन सदस्यीय कॉलेजियम द्वारा करने के लिये दायर जनहित याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई की जायेगी।मुस्लिम पक्षकारों की पैरवी करने वाले राजीव धवन का बयानः उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजीव धवन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस ‘मूर्खतापूर्ण’ आधार पर इस मामले से हटा दिया गया है कि वह अस्वस्थ हैं।नासा को विक्रम लैंडर का मलबाः नासा ने चंद्रमा पर भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा करते हुए उसकी एक तस्वीर साझा की है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए मुशर्रफः पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ को ‘‘हृदय एवं रक्तचाप संबंधी’’ समस्या की शिकायत के बाद सोमवार को दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरकार आर्थिक मामले में आगे और भी सुधार को तैयार: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत को निवेश का और अधिक आकर्षक स्थान बनाने के लिए नीतियों-कार्यक्रमों में आगे और भी सुधार करने को तैयार है।उम्र का असर खेल पर नहीं पड़ने दूंगाः छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले 32 बरस के लियोनेल मेस्सी ने कहा कि वह उम्र को अपने खेल के आड़े नहीं आने देंगे। अमेरिका की विश्व कप सुपरस्टार मेगान रोपिनो ने महिला वर्ग में पुरस्कार जीता। 

टॅग्स :चंद्रयाननासाबिज़नेसखेलसुप्रीम कोर्टअयोध्या फ़ैसलानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया