लाइव न्यूज़ :

Today's Top 5 News:पीएम मोदी राष्ट्रपति अभिभाषण पर लोकसभा में देंगे जवाब, दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियां लगाएगी जोर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 07:52 IST

जामिया में हुई हिंसा के लिए दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने जामिया के 7 छात्रों को पूछताछ के लिए आज तलब किया है। जामिया में पिछले साल दिसंबर में नागरिकता कानून संशोधन को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देछठी द्विमासिक मौद्रिक नीति आज पूर्वाह्न 11.45 मिनट पर जारी की जाएगी।दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाह छह बजे से दिल्ली में चुनावी प्रचार नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी राष्ट्रपति अभिभाषण पर लोकसभा में आज देंगे जवाब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में आज जवाब देंगे। संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की । सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा।

कुछ दिन पहले ही बीजेपी से जुड़ने वाली साइना नेहवाल भी आज दिल्ली में करेंगी दो रोड शो 

ओलंपिक पदक विजेता दुनिया की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से रोड शो करेंगी। 29 जनवरी को साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिये अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है । भाजपा मुख्यालय पर एक समारोह में पार्टी में शामिल होने वाली नेहवाल ने कहा कि भाजपा देश के लिये काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभायेगी।

दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, शाम 6 बजे दिल्ली में थम जाएगा चुनावी बिगुल 

दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाह छह बजे से दिल्ली में चुनावी प्रचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में आज गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धुआंधार रैलियों और रोडशो कर सकते हैं। तीनों पार्टियों ने एक दूसरे पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), बेरोजगारी और तुष्टीकरण की राजनीति के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

आज जारी होगी मौद्रिक नीति समीक्षा

छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति आज पूर्वाह्न 11.45 मिनट पर जारी की जाएगी। सरकार ने खपत मांग कम होने के बीच घरेलू और वैश्विक कारकों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले, दिसंबर में मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने महंगाई दर में वृद्धि को देखते हुए रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा। 

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने जामिया के 7 छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया आज 

जामिया में हुई हिंसा के लिए दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने जामिया के 7 छात्रों को पूछताछ के लिए आज तलब किया है। जामिया में पिछले साल दिसंबर में नागरिकता कानून संशोधन को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। जिसको शांत करवाने के लिए पुलिस जामिय कैंपस के अंदर गई थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह