लाइव न्यूज़ :

Top News 9th august: अयोध्या मामले पर आज भी सुनवाई, केरल में बाढ़ से हालात बिगड़े, इन खबरों पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 07:52 IST

सुप्रीम कोर्ट आज भी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई करेगा। यह परंपरा से हटकर है। सामान्यता, शीर्ष अदालत सोमवार ओर शुक्रवार को नये मामलों पर विचार करती है। पढ़िए, आज किन बड़ी खबरों पर होगी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देपरंपरा से हटकर सुप्रीम कोर्ट में आज भी अयोध्य मामले पर होगी सुनवाईप्रो-कबड्डी लीग-2019 के तहत आज पटना में खेले जाएंगे दो मुकाबले

परंपरा से हटकर आज भी अयोध्या मामले पर सुनवाई

नियमित मामलों की सुनवाई के लिये बनी परंपरा से हटते हुये सुप्रीम कोर्ट आज भी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई करेगा। सामान्यता, शीर्ष अदालत सोमवार ओर शुक्रवार को नये मामलों पर विचार करती है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अयोध्या भूमि विवाद में तीसरे दिन की सुनवाई समाप्त होने पर दोनों पक्षों के वकीलों को सूचित किया कि वह शुक्रवार को भी सुनवाई करेगी। शीर्ष अदालत की प्रक्रिया के मानदंडों के अनुसार सोमवार और शुक्रवार को रजिस्ट्री नये मामले, लंबित मामलों में आवेदन और नोटिस जारी होने के बाद की याचिकाओं को विभिन्न पीठ के समक्ष सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करती है। संविधान पीठ के समक्ष रोजाना सुनवाई के मामले सिर्फ तीन दिन-मंगलवार से बृहस्पतिवार-सूचीबद्ध होते हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर आज कांग्रेस की बैठक

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी 9 अगस्त को बैठक करेगी। गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर कांग्रेस में ही मतभेद बना हुआ है। कांग्रेस के कई नेता अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं, कई इसके समर्थन में भी हैं। शाम 6 बजे कांग्रेस की ये बैठक नई दिल्ली स्थित 15, गुरुद्वारा रकाबगंज दफ्तर में होगी।

केरल में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कोच्चि एयरपोर्ट बंद

केरल में लगातार भारी बारिश से हालात और खराब हो गये हैं। एर्नाकुलम, त्रिशूर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिलों में बीती रात जोरदार बारिश हुई। इससे कई घरों में पानी भर गया। इस बीच सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बद करने के निर्देश दे दिये हैं। आज से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी 11 अगस्त (रविवार) को दिन के 3 बजे तक बंद करने का भी फैसला ले लिया गया है। देश के दूसरे राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात के कभी कई इलाकों में बाढ़ का कहर जारी है।

Rajasthan BSTC Counselling Result 2019: आज जारी होंगे नतीजे

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा ( Rajasthan BSTC या Pre DElEd Examination 2019) की काउंसलिंग के परिणाम आज घोषित हो सकते हैं। इससे पहले फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट का नतीजा गुरुवार को आना था लेकिन इसे फिर से टाल दिया गया था। 

प्रो-कबड्डी लीग: यूपी से भिड़ेगी पटना की टीम, बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा का मुकाबला

प्रो-कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर यूपी योद्धा से भिड़ेगी।

टॅग्स :अयोध्या विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया