लाइव न्यूज़ :

Top News 8th July: कर्नाटक में सियासी संकट जारी, मुश्किल में JDS-कांग्रेस सरकार, संसद में आम बजट पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 07:27 IST

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस सरकार गंभीर संकट में घिर गई है. संसद आम बजट पर आज चर्चा होगी, जबकि अनुदान मांगों पर मतदान 11 से 17 जुलाई के बीच हो सकता है. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद आम बजट पर आज चर्चा होगी, जबकि अनुदान मांगों पर मतदान 11 से 17 जुलाई के बीच हो सकता है। आज से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, हो सकता है हंगामेदार

कर्नाटक सियासी संकट: 

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस सरकार गंभीर संकट में घिर गई है और गठबंधन के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और जदएस ने सरकार बचाने के जद्दोजहद तेज कर दी है. दोनों दलों के नेतृत्व असंतुष्ट विधायकों को मनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। हालात को संभालने के लिए मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी भी आज अमेरिका से स्वदेश लौट आए हैं। दिल्ली से विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचने के बाद वे पार्टी नेताओं के साथ आपात बैठक करेंगे। कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले डी.के. शिवकुमार ने आज जदएस के वरिष्ठ नेता एच.डी. देवेगौड़ा से मुलाकात की। आज विधानसभा स्पीकर इस्तीफा देने वालों विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।

संसद में आम बजट पर चर्चा

संसद आम बजट पर आज चर्चा होगी, जबकि अनुदान मांगों पर मतदान 11 से 17 जुलाई के बीच हो सकता है। नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पांच जुलाई को पेश किया है। इससे पहले राज्यसभा में शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के बजट की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी और इसके बाद बैठक को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले लोकसभा में 2019-20 का बजट पेश किया। वही मोदी सरकार ने आधा दर्जन से ज्यादा विधेयक लोकसभा में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की आरबीआई बोर्ड के साथ बैठ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को बजट के बाद की परंपारगत बैठक में आज राजधानी में संबोधित करेंगी। वह बजट में राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए उठाये गए कदमों सहित केंद्रीय बजट के अन्य प्रमुख बिन्दुओं को इस बैठक में रेखांकित करेंगी।

आज से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, हो सकता है हंगामेदार

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज (8 जुलाई) से शुरू होगा। यह हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने फैसला किया है कि वह प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और किसानों के कर्ज माफी सहित अन्य मुद्दों पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को सदन में घेरेगी।

सुप्रीम कोर्ट में दो अहम सुनवाई

मुस्लिम और ईसाइयों को भी अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ देने और आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की इजाजत की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को वहीं की दवा दुकान से दवा खरीदने के लिए बाध्य किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई है।

टॅग्स :इंडियानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?