लाइव न्यूज़ :

Top News 7th September: लैंडर ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटा, PM मोदी का राष्ट्र के नाम सुबह आठ बजे संबोधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 07:21 IST

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. भारत-चीन रणनीतिक आर्थिक वार्ता का छठा दौर. शैलजा और हुड्डा संभालेंगे पदभार. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी मुम्बई, औरंगाबाद और नागपुर जाएंगेसहयोगी संगठनों के साथ आरएसएस की समन्वय बैठक

लैंडर ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटा, प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम सुबह आठ बजे संबोधन

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। हौसला रखें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।’’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज (7 सितंबर 2019) सुबह आठ बजे इसरो के नियंत्रण केंद्र से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’ 

भारत-चीन रणनीतिक आर्थिक वार्ता का छठा दौर 

भारत-चीन की तीन दिवसीय रणनीतिक आर्थिक वार्ता शनिवार से शुरू होगी। वार्ता में ढांचागत संरचना, ऊर्जा और औषधि समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। यह छठे दौर की वार्ता होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि वार्ता के अंतर्गत ढांचागत संरचना, ऊर्जा, उच्‍च प्रौद्योगिकी, संसाधन संरक्षण, औषधि तथा नीति समन्‍वय पर संयुक्‍त कार्यकारी समूहों (जेडब्‍ल्यूजी) की गोलमेज बैठकें आयोजित की जाएगी। भारतीय पक्ष का नेतृत्‍व नीति आयोग के उपाध्यक्ष तथा चीनी पक्ष का नेतृत्‍व राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) के चैयरमेन करेंगे। दोनों पक्षों के नीति-निर्माता, उद्योग एवं शिक्षा जगत के प्रतिनिधि इस वार्ता में भाग लेंगे। रणनीतिक आर्थिक वार्ता की दूसरी बैठक में नवंबर 2012 में पांच स्थायी संयुक्त कार्य समूह गठित करने का फैसला किया गया था। भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018- 19 में 87 अरब डालर रहा। दोनों देशों के बीच व्यापार 50 अरब डालर के अंतर के साथ चीन के पक्ष में है।

सहयोगी संगठनों के साथ आरएसएस की समन्वय बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भाजपा सहित अपने विभिन्न सहयोगी और संबद्ध संगठनों के साथ समन्वय बैठक शनिवार से शुरू हो रही है और सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाया जाना, घाटी की मौजूदा स्थिति और राम मंदिर मुद्दा एजेंडा में अहम है। तीन दिवसीय समन्वय बैठक शनिवार को शुरू होगी और इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इसके शीर्ष पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल होंगे। आरएसएस के प्रचार प्रभारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को राजस्थान के शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस का सहयोगी संगठन सीमा जागरण अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को हटाए जाने और कश्मीर की स्थिति पर एक प्रस्तुति दे सकता है। 

शैलजा और हुड्डा संभालेंगे पदभार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा और विधायक दल के नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को चंडीगढ़ में प्रभार ग्रहण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शैलजा और हुड्डा कल सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जाएंगे जहां वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में करीब 12 बजे पदभार संभालेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद और राज्य इकाई के दूसरे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई के नेताओं की आपसी कलह को दूर करने का प्रयास करते हुए बुधवार को शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष और हुड्डा को विधायक दल का नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया। हरियाणा में अक्टूबर के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

पीएम मोदी मुम्बई, औरंगाबाद और नागपुर जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में मुम्बई, औरंगाबाद और नागपुर जाएंगे जहां वे मुम्बई मेट्रो को प्रोत्साहन, मेट्रो मार्गों का विस्तार और नागपुर में सिटी मेट्रो की एक्वा लाईन का उद्घाटन करेंगे । प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखेंगे। तीनों लाइनें शहर के मेट्रो नेटवर्क में 42 किलोमीटर से अधिक दूरी जोड़ेंगी। तीन लाइनों में गायमुख से शिवाजी चौक (मीरारोड़) मेट्रो लाईन की लम्बाई 9.2 किलोमीटर, वड़ाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स मेट्रो लाइन की लम्बाई 12.7 किलोमीटर तथा कल्याण से तलोजा मेट्रो लाईन की लम्बाई 20.7 किलोमीटर हैं। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अत्याधुनिक मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखेंगे।

टॅग्स :चंद्रयानमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया