लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: राफेल विमान के लिए आज फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, इन बड़ी खबरों पर भी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 07:37 IST

7 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस रवाना हो रहे हैं।मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया है।

7 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान की पहली डिलेवरी प्राप्त करने के लिए तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। इसके अलावा देशभर में रामनवमी धूम-धाम से मनाई जा रही है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

राजनाथ सिंह का फ्रांस दौरा

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस रवाना हो रहे हैं। दशहरा के अवसर पर मंगलवार को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर राजनाथ सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे।

पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट्स की ओर से पेड़ों को काटने के विरोध में लिखे गए लेटर को जनहित याचिका मानते हुए सुनवाई की बात कही है। कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन भी कर दिया है। पिछले कई दिनों से पर्यावरण प्रेमी और कार्यकर्ता मेट्रो शेड के लिए सैकड़ों की संख्या में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं।

देशभर में रामनवमी की धूम

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इसी आखिरी दिन भक्त कन्याओं का पूजन भी करते हैं जो बेहद शुभ होता है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने रविवार को सभी देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, 'दुर्गाष्टमी की अभीष्ट देवी महागौरी हम सबके जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएं।' यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरख पीठ के महंत के तौर पर रामनवमी की पूजा में लगे हुए हैं।

रोडवेज के 48 हजार कर्मचारी बर्खास्त

तेलंगाना सरकार ने रविवार को राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के 48,000 हड़ताली कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा की है। कर्मचारी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आरटीसी में अब सिर्फ 1,200 कर्मचारी हैं।

प्रो कबड्डी लीग में आज के मुकाबले

प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (7 अक्टूबर) को पहला मुकाबला तेलुगू टाइटंस और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच खेला जाना है। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (7 अक्टूबर) को दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और जयुपर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

टॅग्स :राजनाथ सिंहसुप्रीम कोर्टप्रो-कबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं