लाइव न्यूज़ :

Top News 6th November: शिवसेना को CM पद नहीं देगी बीजेपी, दिल्ली के वकील रहेंगे हड़ताल पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 07:09 IST

गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चक्रवात ‘महा’ से सात नवंबर तक हो सकती है वर्षा. भाजपा के पास ही रहेगा मुख्यमंत्री पद, अन्यथा शिवसेना से युति नहीं. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर होगा विचारAFG vs WI: अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, इन पर होंगी निगाहें

जिला अदालत के वकील काम का बहिष्कार करेंगे

दिल्ली में ऑल बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने मंगलवार को कहा कि हड़ताल खत्म करने की बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अपील के बाद भी वकील बुधवार को काम का बहिष्कार जारी रखेंगे। सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशन के समन्वय समिति के सचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील बुधवार को भी काम से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी से अनुरोध है कि आंदोलन को शांतिपूर्वक बनाए रखें जाए। समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने वकीलों के कथित हमले के खिलाफ मंगलवार को हजारों पुलिसकर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की निंदा की और कहा कि जब तक ‘‘दोषी अधिकारियों’’ को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चक्रवात ‘महा’ से सात नवंबर तक हो सकती है वर्षा

अगले दो दिनों के दौरान भयंकर चक्रवात ‘महा’ के कारण गोवा के साथ ही तटीय कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। ‘महा’ सात नवंबर को दीव के समीप गुजरात तट पर पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर में चक्रवात ‘महा’ बन रहा है जिसके पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है लेकिन आगे बढ़ने के दौरान वह कमजोर होता जाएगा।

भाजपा के पास ही रहेगा मुख्यमंत्री पद, अन्यथा शिवसेना से युति नहीं

भाजपा ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री का पद पांच वर्ष तक उसके (भाजपा) ही पास रहने की शर्त मंजूर होने पर ही शिवसेना से युति की जाएगी अन्यथा अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा. यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों ने दी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार की रात नागपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से बंद कमरे में चर्चा की. उसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों के अनुसार सरकार के गठन के लिए दोनों पार्टियों में सीधी चर्चा शुरू नहीं हुई है, फिर भी मुख्यमंत्री फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक मध्यस्थ के मार्फत गत आठ दिनों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं. 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर होगा विचार

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित अन्य विपक्षी दलों के साथ चुनावी गठबंधन के लिये सभी विकल्प खुले रखते हुये अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जायेगा। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी आर पी एन सिंह ने उम्मीदवारों के चयन और समान विचारों वाले विपक्षी दलों के साथ संभावित गठबंधन के मुद्दे पर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के साथ बैठक की।

AFG vs WI: अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, इन पर होंगी निगाहें

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार से शुरू हो रही तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत के साथ श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है, जिसमें मुख्य रूप से सामना अफगानिस्तान की गेंदबाजी और वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का होगा। 

बिगबास्केट की ‘बिग 47 सेल’ आज से

ऑनलाइन किराना सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी बिगबास्केट की ‘बिग 47 सेल’ बुधवार से शुरू होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सेल के तहत कंपनी के ग्राहकों को 500 से अधिक उत्पादों पर न्यूनतम 47 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसमें फल, सब्जियां, जैविक दालें-अनाज, सौंदर्य प्रसाधन और रसोई से जुड़े सामान मिलेंगे। कंपनी की यह सेल 12 दिन चलेगी। बिगबास्केट की योजना इस सेल को हर तिमाही में एक बार पेश करने की है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया