लाइव न्यूज़ :

Top News 29th December: झारखंड में हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 07:50 IST

सोरेन के साथ कांग्रेस के उरांव और आलम भी शपथ लेंगे. उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी की ‘रेड कोडेड’ चेतावनी. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatnews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में ओवैसी की रैली, मांझी ने भाग लेने का फैसला कियामेलबर्न में जीत की राह पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड-अफ्रीका में कांटे का मुकाबला 

सोरेन के साथ कांग्रेस के उरांव और आलम भी शपथ लेंगे

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्य में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की है। इस बीच राजभवन के सूत्रों ने बताया है कि मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से उनके साथ शपथ लेने वाले सहयोगियों के नाम शनिवार रात्रि तक नहीं दिए गए, इसलिए जिन मंत्रियों को शपथ लेनी है, उनके नाम के वारंट हस्ताक्षरित नहीं हुए हैं। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस बारे में अंतिम फैसला रविवार सुबह तक होने की उम्मीद है। झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। 

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी की ‘रेड कोडेड’ चेतावनी

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने से शनिवार को राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम स्तर पर चला गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हवाई, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुए। शीतलहर से नए वर्ष तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया और लोधी रोड वेधशाला में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1901 के बाद से यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज होने की राह पर है

बिहार में ओवैसी की रैली, मांझी ने भाग लेने का फैसला किया

संशोधित नागरिकता कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रदेश के मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में प्रस्तावित रैली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के विरोध में हमारी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज आ रहे हैं और इस रैली में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा “हम हैरान हैं कि मांझी जैसे दिग्गज राजनेता को यह समझना चाहिए कि बिहार के बाहर जहां भी ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उन्होंने केवल भाजपा की मदद की है और अगर मांझी की यही मंशा है तो अच्छा होगा कि वह राजग में वापस चले जाएं ।'' 

मेलबर्न में जीत की राह पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड-अफ्रीका में कांटे का मुकाबला 

मेलबर्न टेस्ट में न्यूजीलैंड दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर संकट में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड  के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड टीम तीन विकेट खोकर 39 रन बना चुकी है। वहीं सेंचुरियन टेस्ट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे का मुकाबला है। अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 376 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 121 रन एक विकेट खोकर बनाए है।

पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता से मन की बात करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने जनता से सुझाव मांगे थे।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए