लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: CM योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे, UP में खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें, पढ़े बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: August 2, 2020 06:26 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट देते हुए 2 अगस्त को सभी राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

1.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इस दिन पर सभी की निगाहें जमी हैं और ऐसे में किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

2.UP में आज खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट देते हुए 2 अगस्त को सभी राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके अलावा, सरकार ने रोडवेज की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के शनिवार को निर्देश दिए हैं। 

3.लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी होंगे KGMU के नए VC 

कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी को केजीएमयू का कुलपति नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष के लिए केजीएमयू के कुलपति रहेंगे। इस संबंध में शनिवार देर शाम आदेश जारी हो गया है। डॉ पुरी आर्म्स फोर्स मेडिकल सर्विस के डायरेक्टर जनरल रहे हैं। इन दिनों वह भारतीय आयुर्विज्ञान  अनुसंधान परिषद के एमेरिटस प्रोफ़ेसर हैं।

4.रविवार से व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगे बांग्लादेश के नौ क्रिकेटर

पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम सहित बांग्लादेश के नौ खिलाड़ी रविवार से चार स्थानों पर व्यक्तिगत ट्रेनिंग बहाल करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इसकी घोषणा की। बीसीबी के बयान के अनुसार बोर्ड ने जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले चरण के अभ्यास सत्र के लिये चार स्थल तैयार किये हैं। बयान के अनुसार, ‘‘खिलाड़ी अकादमी में दौड़ने के अलावा जिम सत्र में हिस्सा लेंगे और इंडोर सेंटर में बल्लेबाजी करेंगे। तीन अन्य स्थलों पर केवल दौड़ने और जिम की सुविधा उपलब्ध है। ’’ मुश्फिकुर, इमरूल कायेस, मोहम्मद मिथुन, शफीयुल इस्लाम ढाका में जबकि सैयद खालिद अहमद और नसुम अहमद सिलहट में अभ्यास करेंगे। मेहदी हसन और नुरूल हसन खुलना में जबकि नईम हसन चटगांव में अभ्यास करेंगे।

5.हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी वर्षा की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जुलाई तक राज्य में बारिश की आशंका जतायी है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश के लिए 'आरेंज' अलर्ट और मंगलवार को भारी बारिश के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि राज्य के मैदानी भागों, कम ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में अगले तीन दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया