लाइव न्यूज़ :

टूलकिट प्राथमिकी: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

By भाषा | Updated: May 22, 2021 00:26 IST

Open in App

रायपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित टूलकिट मामले में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस आपदाकाल को कांग्रेस ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े में बदलना चाहती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कराई गई प्राथमिकी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने-अपने निवास पर धरना देकर कांग्रेस और सरकार के रवैए पर अपना ऐतराज़ दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दबाव और दमन के अपने चिर-परिचित राजनीतिक चरित्र का परिचय दे रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताक़त के साथ सिंह के साथ संघर्ष की हर परीक्षा देने को तत्पर हैं।

साय ने इस दौरान राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती दी कि यदि सरकार में साहस है तब वह भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ भी प्राथमिकी दर्ज कराके उनकी गिरफ़्तारी करे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुराग्रह से ग्रस्त हैं। बघेल की सोच में बदले की राजनीति करना है। कांग्रेस के भय, दबाव और दमन के राजनीतिक चरित्र की भाजपा कार्यकर्ता कोई परवाह नहीं करते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोगों ने टूलकिट मामले को लेकर शिकायत की है। हम भी उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं। टूलकिट बनाकर कांग्रेस द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र का भाजपा विरोध कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस आपदा के संकट काल को कांग्रेस हमेशा ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े के रूप में बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए इसे मुद्दा बनाकर देश की छवि ख़राब करके आने वाले समय में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कथित टूलकिट मामले को लेकर सिंह और पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos