लाइव न्यूज़ :

टूलकिट मामला : डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से दिशा की गिरफ्तारी पर रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर ‘टूलकिट’ मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय कार्यकर्ता दिशा रवि को अदालत में पेश करने से पहले कथित तौर पर उनकी पसंद का वकील मुहैया नहीं कराने पर रिपोर्ट तलब की है।

मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। खबरों के मुताबिक रवि को दिल्ली की अदालत में पेश करने के दौरान उनकी पसंद का वकील वहां मौजूद नहीं था।

रवि को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप है कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उन्होंने ‘टूलकिट’ बनाया एवं साझा किया था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि रवि ने मुंबई की वकील निकिता जैकब एवं पुणे के इंजीनियर शांतनु मुलुक के साथ मिलकर भारत की छवि खराब करने के लिए टूलकिट बनाया और अन्य के साथ साझा किया।

पुलिस का दावा है कि रवि ने इस टूलकिट को टेलीग्राम के जरिये जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भेजा और कथित अपराध में साथ भी दिया। जैकब एवं मुलुक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है और दोनों फरार हैं।

मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए डीसीडब्ल्यू ने कहा कि रवि को पुलिस बेंगलुरु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाई लेकिन उनके ठिकाने की जानकारी माता-पिता तक को नहीं दी गई।

आयोग ने कहा कि यह भी आरोप है कि पुलिस ने दिल्ली लाने से पहले रवि को बेंगलुरु की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश नहीं किया।

आयोग ने दिल्ली पुलिस को मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति देने के साथ-साथ ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में कथित तौर पर पेश नहीं करने, यहां अदालत में पेश करने के दौरान उनके पंसद का वकील मुहैया नहीं करने की वजह बताने को कहा है। आयोग ने कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।

आयोग ने दिल्ली पुलिस को शुक्रवार तक मांगी गई जानकारी देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर