लाइव न्यूज़ :

टूलकिट मामला : छत्तीसगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता संबित पात्रा को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:56 IST

Open in App

रायपुर, 23 मई छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कथित फर्जी टूलकिट मामले में रविवार को चार बजे व्यक्तिगत तौर पर अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

इस मामले में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर 19 मई को रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

एनएसयूआई का आरोप है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है।

एक अधिकारी ने कहा कि नोटिस का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

सिविल लाइन्स थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का नोटिस रमन सिंह को भी भेजकर उनसे सोमवार को साढ़े 12 बजे अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल