लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों और 4जी इंटरनेट सेवा बहाली का संज्ञान लिया, अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद : ईयू

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर में जिला परिषद् चुनाव और 4जी इंटरनेट सेवाओं की बहाली जैसे हाल में उठाए गए कदमों का संज्ञान लिया है और उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव कराने सहित अन्य कदम जल्द उठाए जाएंगे।

27 देशों वाले यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिकों के दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटने के एक दिन बाद ईयू के एक प्रवक्ता ने यह बयान दिया।

अधिकारी ने कहा कि ईयू के सभी संबंधित पक्षों से संपर्क के अभियान के तहत इस दौरे से जमीनी हकीकत देखने और स्थानीय वार्ताकारों से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ईयू इस पर भारत के साथ बातचीत जारी रखना चाहता है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने हाल के कदमों का संज्ञान लिया है जैसे जिला विकास परिषद् चुनाव और 4जी इंटरनेट सेवाओं की बहाली। सभी लोकतंत्र के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में अन्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की उम्मीद करते हैं जिसमें विधानसभा चुनाव जल्द कराया जाना भी शामिल है।’’

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ईयू राजनयिकयों के हाल के दौरे के बारे में सवालों पर दिल्ली में ईयू दूतावास ने यह बयान जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?