लाइव न्यूज़ :

यदि भाजपा नेता अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो जीभ काट दी जाएगी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:14 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भाजपा नेताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनकी आलोचना करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल बंद नहीं किया तो वह उनकी जुबान काट देंगे।

राव ने साथ ही यह भी कहा कि केंद्र से जो भी कुछ प्रश्नों के उत्तर मांगता है, भाजपा उसे राष्ट्रविरोधी करार दे देती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई तेलंगाना अध्यक्ष बी. संजय पर निशाना साधते हुए राव ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा नेता ओछी बातें कर रहे हैं और किसानों से राजनीतिक लाभ की कोशिश में हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों से धान खरीदने से इनकार कर दिया, जबकि राज्य किसानों से जिंस खरीदने के लिए केंद्र स्थापित कर रहा है।

राव ने कहा, "टीआरएस राज्य में सबसे अधिक प्रतिनिधियों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। अब तक हमने कुत्ते के भौंकने के रूप में आपकी टिप्पणियों को सहन किया है। अब से यदि आप फालतू की बात करते हैं, बेहूदा शब्दों का प्रयोग करते हैं, तो हम आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और आपसे सड़कों पर सवाल करेंगे। अगर आप बकवास करना जारी रखेंगे तो हम आपकी जुबान काट देंगे, सावधान रहें।"

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भाजपा धान खरीद को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।

मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बी संजय ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य को मिल रहीं विभिन्न केंद्रीय निधियों का जिक्र किया और कहा कि राव बताएं कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है।

मुख्यमंत्री राव ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि क्या भाजपा मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं सांसद वरूण गांधी को किसानों संबंधित उनके बयानों के लिए ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ कहेगी?

उन्होंने कहा, ‘‘ जो भी जवाब मांगता है, उस पर राष्ट्र विरोधी का तमगा लगा दिया जाता है। वे दो या तीन कदम तैयार रखते हैं। पहला है राष्ट्र विरोधी तमगा लगा देना। दूसरा शहरी नक्सल की मोहर..’’

राव तेलंगाना भाजपा प्रमुख संजय के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि केसीआर राष्ट्र विरोधी और सीमा मुद्दे पर चीन का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने राव के इस्तीफे की भी मांग की थी।

राव ने कहा, ‘‘कल मैंने कहा था कि चीन हमारी भूमि में घुसपैठ का प्रयास कर रहा है। तो क्या आप मुझ पर राष्ट्र विरोधी की मोहर लगा देंगे। यदि कोई व्यक्ति खबरों के आधार पर यह कह देता है कि चीन हमारी भूमि में अतिक्रमण कर रहा है तो वह राष्ट्र विरोधी हो जाता है।’’

रविवार को राव ने दावा किया था कि चीन अरूणाचल प्रदेश में भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है तथा केंद्र ने अपनी छवि गंवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग