लाइव न्यूज़ :

सस्ता हुआ टमाटरः सरकार ने फिर घटाए दाम, अब सिर्फ इतने में मिल रहा 1 किलो, जानें कहां?

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2023 13:27 IST

मानसून की भारी बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को प्रमुख शहरों के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में 500 से अधिक बिंदुओं पर टमाटर कम दामों में बिकेगा।सरकार ने कहा, ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा।

नई दिल्लीः टमाटर के बढ़ते दामों ने खुदरा उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। टमाटर खानेवालों में जहां 40 प्रतिशत की कमी आई वहीं कई लोग अब भी कम मात्रा में ही लेकिन उसका उपभोग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू कर दी है।

सहकारी समितियों एनसीसीएफ (NCCF) और नेफेड (NAFED) ने टमाटर की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली और उसके आसपास क्षेत्रों, पटना समेत 500 बिंदुआ पर 80 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया।

देश भर में 500 से अधिक बिंदुओं पर टमाटर कम दामों में बिकेगा

भारत सरकार ने रविवार देश भर में 500 से अधिक बिंदुओं पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद आज 16 जुलाई से टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बेचने का निर्णय लिया गया है।

इन जगहों में टमाटर 80 रुपया प्रतिकिलो मिलेगा

NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई जगहों पर बिक्री आज से शुरू हो गई है। ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि मानसून की भारी बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को प्रमुख शहरों के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

राहत देने के लिए सरकार नेदिल्ली-एनसीआर, पटना और लखनऊ जैसे चुनिंदा शहरों में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर टमाटर बेचना शुरू किया लेकिन रविवार 10 रुपए प्रति किलो की कमी करते हुए इसे 80 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बेचने का निर्णय लिया

टॅग्स :दिल्लीनॉएडापटनाकानपुरवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल