लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सीमा पर किसानों की मौत के बारे में संसद में दिये बयान पर तोमर माफी मांगे : शिअद

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जुलाई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से संसद में दिए उस बयान के लिए शनिवार को माफी मांगने कहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन करने के दौरान किसानों की हुई मौत के बारे में उनकी सरकार के पास कोई रिकार्ड नहीं है।

तोमर ने शुक्रवार को यह बयान दिया था। उल्लेखनीय है पिछले साल नवंबर से ही किसान नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने तोमर के बयान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ राजग सरकार की यह किसान विरोधी रुख किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है जिन्हें न केवल आठ महीने से पत्थर की दीवारों से घेर कर रखा गया है बल्कि उनकी मौतों को भी स्वीकार नहीं किया जा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शिअद इस अमानवीय रवैये की निंदा करता है और कृषि मंत्री से अनुरोध करता है कि वह अपने बयान के लिए किसानों से माफी मांगे और देश को आश्वस्त करें कि अन्नदाता’ को संसद में फिर कभी इस तरह से अपमानित नहीं किया जाएगा।’’

हरसिमरत कौर ने अपने बयान में कहा कि सरकार ने करीब 550 किसानों की मौत को ‘अनभिज्ञता का हवाला’ देकर स्वीकार करने से इनकार कर दिया। शिअद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने संसद में स्पष्ट कर दिया कि वह ‘ तानाशाह तरीके’ से काम कर रही है और तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मन में उत्पन्न आशंकाओं को दूर करने के लिए वह अध्ययन कराने को भी तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब