लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झालावाड़ में टोल प्लाजा कर्मचारियों पर हमला

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:05 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 10 अप्रैल राजस्थान के झालावाड़ में लोगों के एक समूह ने बहस के बाद एक टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया और इस दौरान फर्नीचर एवं खिड़की के शीशों को नुकसान पहुंचाया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह घटना जिले के तीनधार-बकनी राजमार्ग पर एकवासा गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में टोल प्लाजा के तीन कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असनावर थाने के एसएचओ कल्याण सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम को कार से जा रहे झालावाड़ शहर के एक निवासी और एकवासा टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच टोल राशि को लेकर बहस हुई। उन्होंने बताया कि कार सवार की पहचान हरिओम गुर्जर (27) के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने तुरंत अपने भाई बजरंगलाल को बुला लिया जो बारां जिले में एक बिजली संयंत्र को कोयले की आपूर्ति करता है। उन्होंने बताया कि वह वहां पर नौ से 10 व्यक्तियों के साथ आ गया जिनके पास लाठी-डंडे और छड़ थे।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हमला किया और टोल के फर्नीचर और खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने नकद बक्से से 12,000-13000 रुपये भी चुरा लिये।

एसएचओ ने बताया कि टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों को चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि उनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि तीसरे कर्मचारी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हड्डी टूट गई है।

हरिओम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल