लाइव न्यूज़ :

भारत और रूस से कहा : वार्षिक शिखर बैठक कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हुई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत और रूस ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों की वार्षिक शिखर बैठक इस बार केवल कोविड-19 महामारी की वजह से नहीं आयोजित हुई और इस बारे में कोई भी अटकल ‘गलत’ और ‘गुमराह’ करने वाला है ।

भारत और रूस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों देशों की वार्षिक शिखर बैठक इसलिये आयोजित नहीं हुई क्योंकि मास्को को चार देशों के गठबंधन ‘क्वाड’ में भारत के शामिल होने को लेकर आपत्ति थी।

चार देशों के गठबंधन ‘क्वाड’ में भारत, अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया शामिल हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस बारे में रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘ भारत -रूस वार्षिक शिखर बैठक 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हुई । यह दोनों सरकारों के बीच परस्पर रूप से सहमति से लिया गया फैसला था । इस बारे में कोई भी अटकल गलत और गुमराह करने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ महत्वपूर्ण संबंधों के बारे में गलत खबरें प्रसारित करना खासतौर पर गैर जिम्मेदाराना है । ’’

वहीं, भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने इस खबर को वास्तविकता से दूर बताया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे वास्तविकता से दूर पाता हूं । भारत और रूस के बीच विशेष गठजोड़ कोविड-19 के बावजूद भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है । ’’

रूस के राजदूत ने कहा, ‘‘ शिखर सम्मेलन की नयी तिथियों के बारे में हम भारतीय मित्रों के साथ सम्पर्क में हैं जो महामारी से जुड़े कारणों से टाल दिया गया । हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में यह आयोजित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह