लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympic 2020 : भवानी देवी ने ओलंपिक में रचा इतिहास, भारत की ओर से जीता पहला फेंसिंग मैच

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 26, 2021 08:12 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से सीए भवानी देवी ने अपना पहला फेंसिंग मैच जीतकर इतिहास रच दिया है । ऐसा करने वाली वह पहली खिलाड़ी है । उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर यह जीत हासिल की ।

Open in App
ठळक मुद्देभवानी देवी ने ओलंपिक में भारत के लिए जीता पहला फेंसिग मैचट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर पहुंची दूसरे दौर में अब भवानी का मुकाबला फ्रांस की मैनन ब्रूनेट से होगा

टोक्यो : ओलंपिक में भारत की ओर से पहली फेंसर सीए भवानी देवी ने अपने पहले ही मैच में बढ़ती बना ली है । साथ ही उन्होंने ओलंपिक में भारत को फेंसिंग में पहली जीत दिलाकर एक नया इतिहास रच दिया है । 

ट्यूनिशिया की नादिया बेन अजीजी को दी मात

आपको बताते दें कि भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने अपने ओलंपिक पदार्पण पर आत्मविश्वास भरी शुरुआत की और सोमवार को यहां टोक्यो खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने अजीजी के खुले ‘स्टांस’ का फायदा उठाया। इससे उन्हें अंक बनाने में मदद मिली। 

फ्रांस की मैनन ब्रूनेट से है अगली टक्कर

सत्ताईस वर्षीय भवानी ने तीन मिनट के पहले पीरियड में एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 की मजबूत बढ़त बना ली। नादिया ने दूसरे पीरियड में कुछ सुधार किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बढ़त मजबूत करनी जारी रखी तथा छह मिनट 14 सेकेंड में मुकाबला अपने नाम किया । आपको बताते दे कि जो भी तलवारबाज पहले 15 अंक हासिल करता है उसे विजेता घोषित किया जाता है। भवानी को अगले दौर में फ्रांस की मैनन ब्रूनेट की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जो रियो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

29 वर्षीय भवानी देवी को अपने अगले मैच में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा क्योंकि फ्रांस की वर्ल्ड नंबर 3 और चौथी सीड मानोन ब्रुनेट से उनका मुकाबला है । यह बाउट सोमवार को सुबह 7:30 बजे आईएसटी से शुरू होगा । 

भवानी के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था । आर्थिक हालात खराब होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और ओलंपिक तक का सफर तय किया । उन्होंने अपना ज्यादातर प्रशिक्षण इटली से पूरा किया है ।  

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020भारत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह