लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेट्रो में यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था फिर शुरू होगी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:26 IST

Open in App

कोलकाता, 23 नवंबर पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। कोविड-19 महामारी के कारण इसे पिछले साल बंद कर दिया गया था।

एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि पिछले साल सितंबर में जब सेवा फिर से शुरू की गई थी तो मेट्रो ने स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य कर दिया था।

अधिकारी ने बताया, “ 25 नवंबर से उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम लाइनों पर टोकन व्यवस्था फिर से शुरू हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि टोकन स्टेशन पर स्थित सभी काउंटर से मिल सकेंगे। अधिकारी ने कहा कि टिकट काउंटर के अलावा, टोकन को स्वचालित स्मार्ट कार्ड रिचार्ज मशीन से भी खरीदा जा सकता है।

मेट्रो में कभी-कभार यात्रा करने वाले कई लोगों को टोकन व्यवस्था न होने की वजह से परेशानी हो रही थी, क्योंकि उन्हें स्मार्ट कार्ड खरीदना पड़ता था। इस वजह से वे मेट्रो में सफर करने से परहेज़ कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं