लाइव न्यूज़ :

टोहाना मामला : गृह मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को कानून का पालन नहीं करने को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जून हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने फतेहाबाद जिले के टोहाना में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली पर हुए कथित जानलेवा हमले का संज्ञान लेते हुए बुधवार को कहा कि कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज ने अंबाला में संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने पहले दिन से ही कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मंगलवार को जिस प्रकार की घटना घटी, इस तरह की चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

राज्य के गृह मंत्री विज ने कहा कि प्रदर्शनकारी 200 मीटर दूर खड़े होकर भी काले झंडे दिखा सकते थे, लेकिन उन्होंने विधायक की कार के शीशे तोड़े और हमला किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और विस्तृत जांच की जा रही है।

विज ने कहा कि किसानों का यह कैसा प्रदर्शन है, जिसमें किसी चुने हुए जन प्रतिनिधि को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है।

दरअसल, जेजेपी के नेता देवेन्द्र सिंह बबली को मंगलवार को टोहाना में प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। बबली का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की, जिसमें उनका निजी सहायक घायल हो गया।

बबली ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भद्दी गालियां भी दीं। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बबली ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके लिए बबली को माफी मांगनी चाहिए।

इस घटना के बाद किसानों ने कुछ घंटों के लिए चंडीगढ़-टोहाना रोड को बंद भी कर दिया था।

गौरतलब है कि हरियाणा में कई किसान संगठन भारतीय जनता पार्टी और उसके साथ राज्य में गठबंधन की सरकार चला रहे जेजेपी के नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू