लाइव न्यूज़ :

समान विचारों वाले देशों को मिलकर हिन्द प्रशांत में हितों की सुरक्षा करनी चाहिए : मॉरिसन

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र सामरिक प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गया है और समान विचार वाले देशों को विविध चुनौतियों से अपने साझा हितों की सुरक्षा के लिये अधिक दृढ़ता और एकरूपता के साथ काम करने की जरूरत है ।

रायसीना वार्ता में हिस्सा लेते हुए मॉरिसन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में स्थायी सामरिक संतुलन बनाने के लिये नये अवसरों के सृजन के संदर्भ में नयी संभावना पेश की है ।

किसी देश का नाम लिये बिना आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय दावों को लेकर बढ़ते तनाव और क्षेत्र में सैन्य आधुनिकीकरण की अभूतपूर्व रफ्तार का भी उल्लेख किया ।

डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ लोकतांत्रिक संप्रभु देशों को विदेशी हस्तक्षेप के जरिये धमकाया और मजबूर किया जा रहा है । साइबर हमले अधिक आधुनिक रूप ले चुके हैं जिसमें सरकार पोषित कारक भी शामिल हैं। ’’

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ आर्थिक दबाव को नीतिगत उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है । उदारवादी नियमों एवं मानदंडों को निशाना बनाया जा रहा है और एक बड़े ध्रुवीकरण के खतरे की ओर हमारी दुनिया बढ़ रही है । ’’

उन्होंने कहा कि सत्तावादी शासन और उदारवादी लोकतंत्रों के बीच ध्रुवीकरण हो रहा है । उन्होंने कहा कि उदारवादी लोकतंत्र और उदारवादी मूल्यों ने वैश्विक व्यवस्था को आधार प्रदान किया है और दुनिया को काफी कुछ दिया है ।

उन्होंने कहा कि समान विचार वाले देशों को अपने साझे हितों की सुरक्षा के लिये अधिक दृढ़ता और एकरूपता के साथ काम करने की जरूरत है ।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ हिन्द प्रशांत ऐसा क्षेत्र है जो हमारी सुरक्षा, समृद्धि, हमारी नियति, व्यक्तिगत भाव एवं सामूहिकता को आकार प्रदान करेगा । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हिन्द प्रशांत क्षेत्र सामरिक प्रतिस्पर्धा का केंद्र है । ’’

गौरतलब है कि चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर हिन्द प्रशांत क्षेत्र वैश्विक ताकतों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है । भारत, अमेरिका, अस्ट्रेलिया और जापान ने चतुर्गुट या क्वाड समूह का खाका तैयार किया है जिसका मकसद हिन्द प्रशांत क्षेत्र को मुक्त एवं समावेशी बनना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?