लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा की राह में तोगड़िया बनेंगे बाधा, जानिए कैसे?

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: April 20, 2019 05:55 IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रवीण तोगड़िया ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रवीण तोगड़िया ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है. तोगड़िया ने भोपाल से बजरंग दल के पदाधिकारी रहे कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है. तोगड़िया के समर्थक कमलेश ठाकुर के मैदान में आने से भाजपा के सामने मत विभाजन का खतरा बढ़ गया है. साथ ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बंटने की संभावना भी बढ़ गई है. संघ इस प्रयास में जुट गया है कि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता कमलेश के पक्ष में न जाएं.

मध्यप्रदेश की भोपाल पर भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आने लगे हैं. यहां पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला है. इस मुकाबले को और रोचक बनाने का काम हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रवीण भाई तोगड़िया ने कर दिया है. तोगड़िया ने भोपाल में प्रज्ञा के नाम की घोषणा के साथ ही हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी के रुप में कमलेश ठाकुर को मैदान में उतार दिया है. कमलेश ठाकुर ने अपना नामांकन भी भर दिया. कमलेश शुरु से ही बजरंग दल से जुड़े रहे हैं, वे बजरंग दल के जिला संयोजक रहे और बाद में प्रवीण तोगड़िया की नई पार्टी हिन्दुस्तान निर्माण दल से जुड़ गए. अब तोगड़िया ने कमलेश को मैदान में उतार कर प्रज्ञा सिंह और भाजपा के लिए मुसीबत बढ़ा दी है.

कमलेश के मैदान में उतरने से कुछ हद तक खासकर ग्रामीण क्षेत्र में हिन्दू मतों का विभाजन होना तय माना जा रहा है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी बजरंग दल से जुड़े परिवारों में वोट की सेंधमारी करेंगे. साथ ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता तोगड़िया के नजदीकी माने जाते हैं, वे भाजपा के बजाय कमलेश के लिए काम करते नजर आएंगे.

भोपाल में सभाएं करेंगे तोगड़िया

विश्व हिन्दू परिषद के निकाले जाने के बाद से प्रवीण तोगड़िया के कई दौरे भोपाल के हुए हैं. उनके समर्थकों की भी खासा संख्या यहां पर है. भोपाल के अलावा वे उज्जैन में भी सक्रिय रहे हैं. तोगड़िया ने कमलेश ठाकुर को आश्वस्त किया है कि वे उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभाएं लेंगे साथ ही जनसंपर्क भी कर सकते हैं. अगर तोगड़िया भोपाल में सभाएं और जनसंपर्क करते हैं तो हिन्दू मतों का विभाजन होना तय माना जा रहा है, ऐसे में भाजपा के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल