तोगड़िया ने ‘ भारत का तालिबानीकरण’ रोकने के लिए कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:57 IST2021-09-03T21:57:11+5:302021-09-03T21:57:11+5:30

Togadia demands ban on some organizations to stop 'Talibanisation of India' | तोगड़िया ने ‘ भारत का तालिबानीकरण’ रोकने के लिए कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

तोगड़िया ने ‘ भारत का तालिबानीकरण’ रोकने के लिए कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

हिंदुत्ववादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को ‘देश का तालिबानीकरण’ रोकने के लिए कुछ इस्लामिक संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग की और दावा किया कि इन संगठनों के सात करोड़ से अधिक अनुयायी हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जम्मू कश्मीर अफगानिस्तान से महज 152 किलोमीटर दूर है जहां तालिबान सत्ता पर काबिज हो गया है , ऐसे में पड़ोस में इस घटनाक्रम से इस केंद्रशासित प्रदेश की अशांति बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र को समान नागरिक संहिता एवं जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की दिशा में अवश्य ही काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Togadia demands ban on some organizations to stop 'Talibanisation of India'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे