लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल बोले- भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं

By भाषा | Updated: February 6, 2020 22:30 IST

भाषा की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं:-

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को हवा देने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद एवं विधानसभा के निर्णयों का सड़कों पर विरोध एवं आगजनी तथा लोगों द्वारा कानूनों को स्वीकार नहीं करने से अराजकता की स्थिति पैदा होगी।

रिजर्व बैंक ने कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल जारी रहने के बीच दूध व दालों के भाव बढ़ने की आशंका को देखते हुये बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। उसने मुद्रास्फीति के परिदृश्य को बेहद अनिश्चित करार दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के बाद गुरुवार को आरोप लगाया कि मोदी ने देश के सामने खड़ी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी के बारे में कोई बात नहीं की और सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश की।

चीन के वुहान से लाए जाने के बाद सेना और आईटीबीपी द्वारा बनाए गए पृथक केंद्रों में रखे गए सभी 645 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने गुरुवार को सरकार पर आर्थिक मंदी की आड़ में कुछ पूंजीपतियों के हितों का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान में आकांक्षी भारत में घृणा फैलाई जा रही है, रोजगार खत्म हो रहे हैं, जीडीपी नीचे गिर रही है और कृषि क्षेत्र में गिरावाट आ रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण अप्रैल में या तो राम नवमी या अक्षय तृतीया को प्रारंभ होगा।

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों द्वारा नए सिरे से मृत्यु वारंट जारी करने को लेकर गुरुवार को दायर याचिका पर मौत की सजा पाए चारों दोषियों से शुक्रवार तक जवाब मांगा।

सबरीमलाः उच्चतम न्यायालय की नौ न्यायाधीशों की एक संविधान पीठ ने बृहस्पतिवार को इस विधिक मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया कि क्या शीर्ष अदालत अपने पुनरीक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कानून के सवालों को एक वृहद पीठ को भेज सकती है।

रिजर्व बैंक ने चेक समाशोधन में तेजी लाने के लिये कदम उठाया है। शीर्ष बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देशभर में चेक समाशोधन की नई व्यवस्था सितंबर से लागू करेगा। इस व्यवस्था के तहत संबंधित बैंक को चेक वास्तविक रूप से भेजने के बजाए इलेक्ट्रानिक रूप से उसकी तस्वीर भेजी जाती है।

क्रोएशिया के खिलाफ अगले महीने होने वाले मुकाबले के लिये चुनी गयी छह सदस्यीय टीम में रोहित राजपाल भारत के गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान बने रहेंगे जबकि अनुभवी लिएंडर पेस को भी बरकरार रखा गया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के अहम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ।

टॅग्स :इंडियादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन