लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: एनआरसी से 19.07 लाख आवेदक बाहर, महाराष्ट्र में सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, मदनी भागवत से मिले, पढ़ें सभी बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: August 31, 2019 15:53 IST

असम में एनआरसी से 19.07 लाख आवेदकों को बाहर रखा गया है। महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में एनआरसी से 19.07 लाख आवेदकों को बाहर रखा गया है।महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की।

असम में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची शनिवार को ऑनलाइन जारी कर दी गई। इसमें करीब 19.07 लाख आवेदकों को बाहर रखा गया है। 

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन फैक्ट्री में शनिवार सुबह कई सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। 

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच हिन्दू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने और भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं (मॉब लिंचिंग) सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 

आईआरसीटीसी से ई-टिकट खरीदना अब महंगा होगा। एक आदेश के तहत भारतीय रेलवे ने एक सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करने का फैसला किया है। 

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक पुल के ढह जाने से उस पर गुजर रही एक बस खाई में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। 

तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में शामिल कुंदुज पर एक बड़ा हमला किया है और अस्तपाल में मरीजों को बंधक बना लिया है। अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

भारत के लिये अमेरिकी ओपन में दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा जिसमें रोहन बोपन्ना ने डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर यहां पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया तो लिएंडर पेस और गुलीरेमो दुरान को पहले दौर में हार का मुंह देखना पड़ा। 

कप्तान विराट कोहली की 76 रन और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विश्व चैम्पियनशिप टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 264 रन बनाये।

टॅग्स :इंडियाएनआरसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं