लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के नतीजे, टीम इंडिया के चयन समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 06:26 IST

24 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव समेत 55 अन्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। इसके अलावा बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार किसी चुनाव की वोटिंग होने जा रही है।

24 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव समेत 55 अन्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। इसके अलावा बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

हरियाणा और महाराष्ट्र में आज होगी मतगणना

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई है। 2014 में हरियाणा में बीजेपी ने बहुमत से सरकार बनाई थी, वहीं महाराष्ट्र में सहयोगी शिवसेना के साथ सरकार बनाई थी।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 269 स्थानों पर मतगणना होगी। सोमवार को 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2014 में 63.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।  हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है और गुड़गांव के बादशाहपुर खंड़ में एक अतिरिक्त केन्द्र बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र थे।

जम्मू कश्मीर में बीडीसी की वोटिंग आज

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार किसी चुनाव की वोटिंग होने जा रही है। गुरुवार को जम्मू और कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे। कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती भी उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव की यह प्रक्रिया पंचायती राज व्यवस्था का दूसरा स्तर है जो पांच नवंबर तक संपन्न होगी। कुमार ने बताया कि यह चुनाव दलगत आधार पर होंगे और 26,629 पंच और सरपंच मतदान करने और बीडीसी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के योग्य हैं।

टीम इंडिया का चयन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का चयन होना है।  तीन नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैंपियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैच (इंदौर और कोलकाता) में खेलेगी।

एमपी सरकार जल्द बदलेगी कलेक्टर का पदनाम

मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार जल्द ही कलेक्टर, पदनाम बदलेगी। इसके लिए आईएएस अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए थे। अब सरकार जल्द ही नाम परिवर्तन करने वाली है। यह जानकारी बुधवार को राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी। शर्मा ने कहा कि कलेक्टर अंग्रेजों के जमाने का नाम है, इसलिए  कमलनाथ सरकार इस नाम को बदलना चाहती है, नाम बदलने के लिए सरकार विचार कर रही है, जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन 

नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 5 से 15 नवंबर तक देशव्यापी आंदोलन करेगी। यह फैसला आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लिया। आंदोलन के तहत जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है। ताकि लोगों को देश की गिरती अर्थव्यवस्था और सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरुक किया जा सके। गौरतलब है कि पहले यह आंदोलन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाना था लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तिथियों में बदलाव किया गया और नए सिरे से तिथियां निर्धारित की गईं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019जम्मू कश्मीरटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों